भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
10-Jul-2023 09:06 AM 8977
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 10 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1246- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। 1624- हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गए। 1848- न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ। 1907- फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। 1946- इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। 1965- महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला। 1966- वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू। 1972- मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण। 1983- ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुनः प्रधानमंत्री बनीं। 1986- भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की। 1999- जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत। 2002- पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे उँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया। 2003- नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च। 2005- भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर। 2008- केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की। 2008- 54वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008- भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट ऑफ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया। 2013- चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 40 लोग मरे। 2015- बंगलादेश के मैमनसिंह जिला में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी। 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें सात श्रद्घालुओं की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^