भगवान राम का सार हर जगह एक समान : सिद्दारमैया
22-Jan-2024 10:16 PM 8271
बेंगलुरू 22 जनवरी (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने सोमवार को कहा कि भगवान राम का सार हर जगह एक समान है और अयोध्या का राम मंदिर राजनीतिक लाभ लेने के लिए नहीं बल्कि भगवान राम के प्रति सच्ची भक्ति के लिए बनाया गया है। श्री सिद्दारमैया ने हिरेनहल्ली में भगवान राम और हनुमान को समर्पित एक मंदिर का उदघाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा , “श्री रामचन्द्र को किसी भी राजनीतिक दल के एजेंडे तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। हम इस कथन का खंडन करते हैं कि हम श्री राम के खिलाफ हैं। हम भगवान राम और लक्ष्मण के प्रति भी समर्पित हैं।” उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी भगवान राम के नहीं बल्कि उनके भक्तों के खिलाफ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^