सिंह ने कार्मिकों सहित अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव काे देखा लाइव
22-Jan-2024 10:11 PM 2446
देहरादून 22 जनवरी (संवाददाता) अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजभवन के ऑडिटोरियम में राम भजन संध्या आयोजित की गई। इस भजन कार्यक्रम में लक्ष्मी दास व उनकी टीम द्वारा राम भक्ति पर आधारित अपने भजनों से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं इस अवसर पर राजभवन में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बने। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और आनन्दमयी पल है, जो कालखण्ड का बदलाव करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस प्रकार भारत को विकसित राष्ट्र, विश्व गुरु और सर्वश्रेष्ठ बना सके। उन्होंने कहा कि आज राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होना, भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है। आखिरकार, आज समूचा राष्ट्र सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना है। अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन, आज का आयोजन करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत अविस्मरणीय पल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^