भगवंत मान हैं अरविंद केजरीवाल की कठपुतली: गुप्ता
12-Apr-2022 10:28 PM 4679
जालंधर 12 अप्रैल (AGENCY) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब के प्रशानिक अधिकारियों की दिल्ली में बुलाई गई बैठक पर कड़ा प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि श्री केजरीवाल ने एक महीने में ही साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल उनकी कठपुतली हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि श्री केजरीवाल द्वारा बुलाई गई पंजाब के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए बाहरी सदस्यों को चुनने से यह बात साफ़ हो गई थी कि पंजाब का शासन अब राज्य से नहीं बल्कि दिल्ली से चलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आप की सरकार बने अभी एक महीना ही हुआ है और श्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को डमी बना कर पंजाब सरकार का कंट्रोल अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल और श्री मान दोनों ने चुनाव में जनता के साथ हर घर को 300 यूनिट प्रति महीना मुफ्त तथा 18 वर्ष या उससे ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीना एक अप्रैल 2022 से देने के साथ-साथ कई अन्य बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री दोनों ही अपने वादों से मुकर गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^