भर्ती परीक्षा को लेकर शिवराज ने किया हस्तक्षेप
13-Jul-2023 10:05 PM 1284
भोपाल, 13 जुलाई (संवाददाता) पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा में विपक्ष के धांधली संबंधी आरोपों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि संदेह के दायरे में आने वाली परीक्षा के परिणामों का पुनः परीक्षण कराया जायेगा। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह 2 उप समूह 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा परिणाम में एक सेन्टर के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूँ। सेन्टर के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^