11-Sep-2023 05:35 PM
5911
रबात, 11 सितंबर (संवाददाता) मोरक्को में शुक्रवार की रात आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,497 हो गयी है, जबकि 2476 अन्य घायल हैं।
मोरक्को के गृह मंत्रालय के हवाले से हेसप्रेस समाचारपत्र ने यह जानकारी दी। इससे की पहले रिपोर्टाें में मरने वालों की संख्या 2122 और घायलों की संख्या 2421 बताई गई थी। इसको लेकर मोरक्को में शनिवार से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। मोरक्को के किंग मोहम्मद चतुर्थ ने विनाशकारी आपदा पर बैठक बुलाई और राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। शाही कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सार्वजनिक स्थलों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।
भारत, अमेरिका, अरब लीग, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, लेबनान, लीबिया ,ईरान, तुर्किये, इज़राइल, फ्रांस, जापान और जर्मनी तथा अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को को सहायता की पेशकश की है।...////...