कोरिया में थर्मल पावर प्लांट विस्फोट में एक की मौत, तीन घायल
11-Sep-2023 02:13 PM 2861
सोल, 11 सितंबर (संवाददाता) दक्षिण कोरिया में एक थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर पाइप फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजधानी सोल से लगभग 170 किमी दक्षिणी क्षेत्र सियोचोन काउंटी में स्थानीयसमयानुसार रविवार देर रात करीब 01:54 बजे बिजली संयंत्र की मुख्य इमारत की पांचवीं मंजिल पर बॉयलर रूम में पाइप फट गया। उच्च दबाव वाली भाप के रिसाव से एक कर्मचारी (50) को दिल का दौरा पड़ गया जबकि तीन लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने हृद्याघात व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^