भोपाल में लगे कमलनाथ के पोस्टर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं : शर्मा
23-Jun-2023 01:47 PM 1668
भोपाल, 23 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न स्थानों पर आज लगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर के संबंध में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इन पोस्टर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और ये कांग्रेस के अंतर्द्वंद्व का परिणाम हैं। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इन पोस्टर से भाजपा का कोई लेना देना नहीं। ये कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व का परिणाम है। कांग्रेस में जूतमपैजार है। पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। अब ये कांग्रेस को सोचना चाहिए कि पुत्रों को आगे बढ़ाने की राजनीति में जो युवा प्रभावित हो रहे हैं, ये कहीं उन लोगों का काम तो नहीं है। राजधानी भोपाल में आज श्री कमलनाथ के कई स्थानों पर पोस्टर लगे हुए हैं। इनमें दावा किया गया है कि इन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर श्री कमलनाथ के कथित घोटालों की सूची खुल जाएगी। इन पोस्टरों में श्री कमलनाथ को 'मिस्टर करप्टनाथ' के नाम से संबोधित किया गया है। इस मामले पर श्री शर्मा ने कहा कि श्री कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है। भारतीय जनता पार्टी का इससे क्या लेना देना। भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। हर प्रकार से लोगों के जीवन को बदलने का अभियान भारतीय जनता पार्टी ने लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^