भ्रष्टाचार से हाथ मिलाने वाले नीतीश किस मुंह से जेपी को देंगे श्रद्धांजलि
10-Oct-2022 10:45 PM 7038
पटना 10 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कटाक्ष करते हुए आज कहा कि चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बार-बार हाथ मिलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस मुंह से लोकनायक जयप्रकाश (जेपी) नारायण की मूर्ति पर माला चढ़ाने जाएंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि जेपी ने नारा दिया था ‘भ्रष्टाचार मिटायेंगे, नया बिहार बनायेंगे’ लेकिन श्री नीतीश कुमार ने चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से बार-बार हाथ मिलाया। वे किस मुंह से जेपी की मूर्ति पर माला चढ़ाने जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^