भुवनेश्वर में नीदरलैंड टीम का भव्य स्वागत
04-Jan-2023 06:09 PM 6431
भुवनेश्वर, 04 जनवरी (संवाददाता) पुरुष हॉकी विश्व कप की तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड पुरुष हॉकी टीम एफआईएच ओडिशा पुरुष विश्व कप 2023 के लिये बुधवार को ओडिशा पहुंची, जहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नीदरलैंड 10 जनवरी को राउरकेला जाने से पहले भुवनेश्वर में अपनी अंतिम तैयारियां पूरी करेगी। राउरकेला में थिएरी ब्रिंकमैन की टीम का 14 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। साल 1973, 1990 और 1998 में विश्व कप जीतने के अलावा पिछले दो संस्करणों में फाइनल तक पहुंचने वाली नीदरलैंड खेल के इतिहास में सबसे सुसज्जित टीमों में से एक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^