एफआईएच ने जेएसडब्ल्यू को बनाया विश्व कप का साझेदार
05-Jan-2023 05:52 PM 5777
भुवनेश्वर, 05 जनवरी (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आगामी ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिये भारतीय कंपनी समूह जेएसडब्ल्यू को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है। एफआईएच ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा,“ यह बहुत गर्व की बात है कि हॉकी विश्व कप भारत में आयोजित हो रहा है। हॉकी एक ऐसा खेल है जो हर भारतीय के दिल में है और इसे उसी राज्य (ओडिशा) में होते हुए देखना जिसने हमारे देश में इस खेल को पुनर्जीवित किया है, इसे और भी खास बनाता है। भारत में हॉकी विश्व कप से जुड़ने का अवसर प्राप्त करना जेएसडब्ल्यू के लिये बहुत गर्व की बात है। मुझे यकीन है कि टूर्नामेंट भविष्य के हॉकी विश्व कप के लिये मानक स्थापित करेगा और वास्तव में विश्व स्तर का होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^