बिहार में जंगल राज की सहभागी कांग्रेस आंदोलन से पहले प्रायश्चित करे : मंगल
11-Apr-2025 09:06 PM 4293
पटना, 11 अप्रैल (संवाददाता) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने आज कहा कि बिहार में 15 वर्षों तक जंगलराज की सहभागी रही कांग्रेस को आंदोलन से पहले प्रायश्चित कर बिहारवासियों से माफी मांगनी चाहिए। श्री पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि पटना की सड़कों पर आंदोलन करने वाली वही कांग्रेस है, जो बिहार को बर्बाद और मजाक का पात्र बनाने वाले श्री लालू प्रसाद यादव की सत्ता की हिस्सेदार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाने एवं बिहार के युवाओं को बरगलाने से पहले उन दिनों को याद कर लेना चाहिए जब बिहार में फिरौती के लिए अपहरण को उद्योग का दर्जा मिल गया था। हजारों चिकित्सक एवं अभियंता के साथ कारोबारियों को बिहार से पलायन करने के लिए विवश होना पड़ा था। अपराधियों के भय से शाम होने के पहले ही लोग घरों में दुबक जाते थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^