बुधनी में 400 करोड़ का मेडिकल कॉलेज बनेगा: शिवराज
28-Jan-2023 11:18 PM 3913
सीहोर, 28 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के बुधनी में 400 करोड़ रूपये का अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। वे जल्द ही शिलान्यास के लिए बुधनी आएंगे। बुधनी का सर्वांगीण विकास होगा। बुधनी इस समय स्वच्छता में प्रदेश में 5 वें नंबर पर है। इसे पहले नंबर पर लाना है। श्री चौहान आज सीहोर जिले के बुधनी में माँ नर्मदा तट बुधनी घाट पर नर्मदा जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे नर्मदा मैया का बेटा है और उनकी सभी बहनें मां नर्मदा की बेटियां हैं। हमारा रिश्ता भाई-बहन का है। आज मां नर्मदा की जयंती पर सभी बहनों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य शासन ने ‘लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। सभी वर्ग की गरीब बहनों को प्रतिमाह 1000 रूपये, इस तरह 12 हजार रूपये हर साल मिलेंगे। साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी पूर्ववत मिलता रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^