मोदी के संकल्पों को पूरा करने के लिए इंदौर और अन्य शहर प्रयासरत: शिवराज
29-Jan-2023 10:47 PM 3431
भोपाल, 29 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के इंदौर और अन्य शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने में पूरी क्षमता के साथ प्रयास कर रहे हैं। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर ट्वीट से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज मन की बात में अपने विचारों से देश को नई राह दिखाई है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से संपूर्ण भारत में पर्यावरण के प्रति नई जागृति उत्पन्न हुई है। ई-वेस्ट के सदुपयोग के प्रति आम जनता जागरूक हुयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^