बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई-ठाणे के बीच भूमिगत सुरंग के लिए निविदा जारी
23-Sep-2022 11:35 PM 2807
नयी दिल्ली 23 सितंबर (संवाददाता) बहुचर्चित मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स (बीकेसी) से ठाणे के शिलफाटा तक करीब 21 किलोमीटर भूमिगत रेल सुरंग बनाने के लिए आज निविदा जारी की गयी जिसमें सात किलोमीटर का भाग समुद्र के नीचे स्थित होगा। राष्ट्रीय हाईस्पीड रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने आज यहां यह निविदा जारी की। मुंबई अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना में यह सबसे महत्वपूर्ण एवं महंगा निर्माण होगा। इस कॉरिडोर के लिए टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) का उपयोग किया जाएगा। यह सुरंग महाराष्ट्र राज्य में बीकेसी स्थित भूमिगत स्टेशन और शिलफाटा के बीच होगी। ठाणे क्रीक में समुद्र के नीचे लगभग 7 किलोमीटर सुरंग देश में बनने वाली पहली समुद्र सुरंग होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^