चार स्वर्ण पदकों के साथ भारत जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में टॉप पर
03-Oct-2021 06:35 PM 5971
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (AGENCY) भारत ने पेरू के लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के तीसरे दिन दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार पर कब्ज़ा किया और इस चैंपियनशिप की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। भारत ने चार स्वर्ण पदकों के अलावा दो रजत पदक भी जीते। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना दबदबा बनाया जिसमें उसने मिक्स्ड ,महिला और पुरुष टीम स्पर्धाएं जीतीं। इसके अलावा भारत ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्वर्ण जीता। भारत के अब छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं जबकि अमेरिका चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^