सूर्यनारायण, वेंकटरमैया चुने गए भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के उपाध्यक्ष
04-Oct-2021 06:19 PM 2573
विशाखापटनम, 04 अक्टूबर (AGENCY) आंध्र प्रदेश भारोत्तोलन संघ (एपीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष कचरना सूर्यनारायण और सचिव बी वेंकटरमैया को रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए चुनाव में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) का उपाध्यक्ष चुना गया। एपीडब्ल्यूए ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। सहदेव यादव और आनंद गौड़ा को क्रमशः भारतीय भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष और महासचिव चुना गया है, जबकि नरेश शर्मा कोषाध्यक्ष बने हैं। एपीडब्ल्यूए और विशाखा भारोत्तोलन संघों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है, जिनका कार्यकाल 2021 से 2025 तक चलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^