चंद्रबाबू ने की देवी पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना
13-Jun-2024 07:38 PM 1324
तिरुपति, 13 जून (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में तिरुपति के निकट तिरुचनूर में श्री पद्मावती अम्मावरू मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री नायडू राज्य के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। अर्चकों ने श्री नायडू और उनके परिवार का मंदिर के महाद्वारम पहुंचने पर पारंपरिक पूर्ण कुंभ स्वागतम किया। टीटीडी के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी वीरब्रह्मम ने गणमान्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए गर्भगृह में ले गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^