चंपाई सोरेन ने कहा कि वे जहां हैं, वहीं हैं और अफवाहों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं
17-Aug-2024 08:06 PM 7516
रांची,17अगस्त (संवाददाता)झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने तमाम राजनीतिक अटकलें के बीच आज कहा कि वे जहां हैं, वहीं हैं और अफवाहों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। झारखंड टाइगर’ के नाम से चर्चित चंपाई सोरेन को लेकर राजनीतिक सर्किल में अटकलें लगाई जा रही थी कि वे झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व से नाराज हैं और भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे जहां हैं, वहीं हैं। जब उनसे बीजेपी में शामिल होने के बारे में हो रही चर्चा के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा इंतजार कीजिए। ज्ञातव्य है कि चंपाई सोरेन फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन और उच्च शिक्षा विभाग के काबीना मंत्री हैं।उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद कई अवसरों पर भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेताओं ने उनकी तारीफ की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^