चंपारण से रविवार को शुरू हो रही है प्रशांत किशोर की पदयात्रा, डेढ़ साल में तय करेंगे पूरे बिहार का सफर
01-Oct-2022 10:25 PM 4415
पटना 01 अक्टूबर (संवाददाता) देश के लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने के बाद अब बिहार में अपने लिए राजनीतिक संभावनाओं की तलाश कर रहे श्री प्रशांत किशोर जन सुराज की संकल्पना के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रविवार को उनकी कर्मभूमि चंपारण से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे । श्री किशोर की यह पदयात्रा बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी। इस पदयात्रा के दौरान श्री किशोर लगभग 3500 किलो मीटर पैदल चलेंगे और बिहार के हर पंचायत तथा प्रखंड में पहुंचने का प्रयास करेंगे। इस पदयात्रा को पूरा करने में लगभग एक से डेढ़ साल तक का समय लगेगा और इस बीच वह पटना या दिल्ली नहीं लौटेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^