चंपावत सड़क दुर्घटना: एक की मौत, दो घायल
06-Jun-2022 11:58 PM 1225
नैनीताल, 06 जून (AGENCY) उत्तराखंड के चंपावत में रविवार रात को सब्जी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य दो लोग घायल हो गये हैं। चंपावत पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक पिकअप वाहन संख्या कल रात पीलीभीत से सब्जी लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर सिंगदा घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और रात को ही राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। लोहाघाट के थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला गया और पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। मृतक की पहचान चंचल सिंह के रूप में हुई है वह पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है। घायलों के नाम केशर सिंह निवासी पेहनिया, खटीमा उधमसिंह नगर और दीवान सिंह निवासी मड़मानले, पिथौरागढ़ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^