चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं : अरविंद केजरीवाल
19-Jan-2022 08:51 PM 4378
चंडीगढ़, 19 जनवरी (AGENCY) आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं। श्री केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चन्नी के भतीजे और रिश्तेदारों के घर से प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के छापे में करोड़ों रुपए बरामद होने वाली खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आज ट्विटर पर यह टिप्पणी की। खबर के अनुसार ईडी के छापों में भूपेंद्र सिंह और सहयोगी संदीप कुमार के घरों से कुछ संपत्ति दस्तावेज व छह करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^