मध्यप्रदेश में कोरोना के 7154 नए मरीज, 39450 हुए सक्रिय मरीज
18-Jan-2022 09:29 PM 3340
भोपाल, 18 जनवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज 7154 नए मामले सामने आए, तो वहीं 2675 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39450 तक पहुंच गयी। इंदाैर में सर्वाधिक दो हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 73 हजार 586 सेंपल जांचे गए, जिसमें 7154 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 2675 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39450 तक पहुंच गयी है। इस दौरान इंदौर में सर्वाधिक मरीज मिले, वहां 2106 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पायी गयी। इसके अलावा राजधानी भोपाल में भी संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रहा है। यहां 1339 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जबलपुर में 547 तथा ग्वालियर में 458 नए मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेश के आगरमालवा जिले को छोड़कर सभी 51 जिलों में कोरोना के नए मामले पाए गए हैं। संक्रमण दर भी 9़ 7 प्रतिशत रही। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 8 लाख 45 हजार 047 मरीज मिले चुके हैं, जिसमें 7 लाख 95 हजार 050 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए तथा दो नए मरीजों की मृत्यु दर्ज किए जाने के बाद अब तक कुल 10 हजार 547 मरीजों की जान बचायी नहीं जा सकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^