चीन में कैंटिन में विस्फोट में 16 की मौत, 10 घायल
07-Jan-2022 11:55 PM 1346
चोंग्किंग (चीन), 07 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण-पश्चिम चीन में वूलोंग जिले के चोंग्किंग नगर पालिका में उप-जिला कार्यालय की एक कैंटीन में शुक्रवार दोपहर को हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए हैं। यह हादसा दोपहर के बारह बजकर दस मिनट में हुआ। दुर्घटना का कारण संदिग्ध गैस रिसाव रहा, जिससे तेज ​विस्फोट हुआ और फिर इमारत ढह गई। इसके मलबे में 26 लोग दबे रहे। बाद में मलबे से बाहर लोगों को निकालने का काम पूरा कर लिया गया। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब विस्फोट हुआ तब लोग कैंटीन में खाना खा रहे थे। दुर्घटना के कारणों की आगे जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^