कजाकिस्तान में अशांति के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए, 26 की मौत
07-Jan-2022 08:47 PM 8327
नूर सुल्तान, 07 जनवरी(वार्ता/स्पूतनिक) कजाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे 3,811 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। काजाकिस्तान मीडिया ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से इसकी सूचना दी। कजाकिस्तान के स्थानीय न्यूज वेबसाइट को इसकी जानकारी आंतरिक मंत्रालय से मिली। गौरतलब है कि जब से प्रदर्शन शुरु हुआ है, तब से लेकर 26 लोगों की मौत हो गयी है तथा इतने ही संख्या में लोग घायल हो गये हैं। इससे बुधवार को भारी हिंसा देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,उज्बेकिस्तान की सीमा पर कैजैलोडा प्रांत में हिंसक विरोध प्रदर्शनों में 182 लोग घायल हो गए हैं। अन्य 56 को अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 25 गहन देखभाल में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^