छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए हरक सिंह रावत
16-Jan-2022 11:52 PM 6421
देहरादून 16 जनवरी (AGENCY)उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ. रावत पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री रावत पूर्व में कई बार दल बदल करने के साथ ही, प्रायः विवादित बयानवाजी करते रहे हैं। वर्ष 2016 में काँग्रेस सरकार में भी मंत्री रहते हुये उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद, 09 विधायकों के साथ भाजपा में चले गये। वर्ष 2017 में रैज्य की भाजपा सरकार में भी इन्हें मंत्री बनाया गया। यहां भी कई बार उनपर हठबंदी के आरोप लगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^