स्टालिन, कमल ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक
17-Jan-2022 10:01 PM 5448
चेन्नई, 17 जनवरी (AGENCY) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन एवंं अभिनेता से राजनेता बने मक्कल निधि मैय्यम के संस्थापक कमल हासन ने सोमवार को महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, “ महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन से गहरा दुख हुआ। वह कला के एक महान राजदूत थे और अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। ” उन्होंने कहा कि उनका निधन राष्ट्र एवं कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री हासन ने ट्वीट कर कहा कि पंडित बिरजू महाराज ‘अद्वितीय’ थे। उन्होंने कथक सम्राट को कई वर्षों तक ‘एकलव्य’ की तरह ‘दूर से देखते हुए’ उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्हें ‘विश्वरूपम’ के गीत ‘उन्नई कानाथु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा, “ पंडित बिरजू महाराज ने अपना जीवन नृत्य और संगीत को समर्पित कर दिया। उनके निधन से कला जगत को बड़ी क्षति हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^