छह वर्ष में छह लाख से अधिक को दी सरकारी नौकरी: योगी
10-Oct-2023 08:12 PM 2341
लखनऊ 10 अक्टूबर, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सरकार अपने छह वर्ष के कार्यकाल में छह लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित करने के दौरान श्री योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के परिणाम आने में डेढ़ से दो साल लग जाते थे, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से छह से नौ महीने के अंदर परिणाम दे रहा है। उन्होने कहा कि ये नौजवान पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मिलकर कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश को कोई बीमारू नहीं रख सकता है। हम सब मिलकर यूपी को एक समर्थ और समृद्ध राज्य बनाएंगे। फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का आयोजन हुआ। इससे प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे एक करोड़ से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी। आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर नए रोजगार सृजन का गंतव्य बनकर उभर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^