योगी का एक दिवसीय अमेठी दौरा 13 को, मंडलायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा
10-Oct-2023 06:02 PM 1683
अमेठी, 10 अक्टूबर (संवाददाता) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन के पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का 13 अक्टूबर (शुक्रवार) को अमेठी दौरा प्रस्तावित है। एक दिवसीय दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री जिले को करोड़ों रुपयों की सौगात भी देंगे। श्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अयोध्या क्षेत्र के आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने अमेठी पहुंच कर जहां कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया वही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^