छह वर्षो केलिये भाजपा से निलंबित हुए देवकुमार धान
12-Jun-2022 08:47 PM 8563
रांची, 12 जून (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने देवकुमार धान को 6 वर्षों केलिये भाजपा से निलंबित करने का पत्र जारी कर दिया है। श्री सहाय ने आज यहां बताया कि श्री धान मांडर उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पार्टी ने देवकुमार धान के इस कार्य को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित किया है। वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा के चुनाव में देव कुमार धान मांडर से भाजपा के उम्मीदवार थे लेकिन वह चुनाव हार गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^