छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से जान पाएंगे: नीतीश
30-Oct-2024 10:01 PM 5722
पटना 30 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बुधवार को यहां बताया कि छठ की महिमा को देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के इरादे से छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जा रहा है। विभाग द्वारा पहली बार विशेष टूर पैकेज बनाकर देश-विदेश के पर्यटकों को आमंत्रित किया जा रहा है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम इस पवित्र महापर्व को लेकर दो तरह के टूर पैकेज लेकर आया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^