छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े छात्र: कोश्यारी
05-Apr-2022 09:27 PM 3321
कोल्हापुर 05 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को छात्रों से मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के जीवन और उनके कार्यों से  प्रेरणा हासिल कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीटी शिर्के और कार्यवाहक कुलपति डॉ पीएस पाटिल की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर यहां एक सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री कोश्यारी ने कहा कि छात्र और शिक्षक दोनों को चाहिए कि शैक्षिक पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें, जो कोविड महामारी के कारण बाधित हो गया था। बाद में श्री कोश्यारी ने ऐश्वर्या अकरम मोरे को राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक और स्वाति हिंदू पाटिल को कुलाधिपति का स्वर्ण पदक जबकि शहीद तुकाराम ओम्बले को मयूरेश मधुदूदन शिखर को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^