पालघर में ट्रक पलटने से दो श्रमिकों की मौत, पांच घायल
06-Apr-2022 08:23 PM 4755
पालघर 06 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बुधवार को ईंटो से लदा ट्रक पलटने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। ट्रक आज सुबह मनोर से पालघर जा रहा था। वाघोबा खिंड के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया जिससे वह पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर श्रमिकों को बचाया, लेकिन इनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गयी। घायल श्रमिकों को पालघर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से तीन को गंभीर हालत में मुंबई भेज दिया गया। मृतकों की पहचान उमेश पवार(25) तथा दामू पवार(40) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^