चुनाव आयोग का फ़ैसलाः 10 फ़रवरी से 7 मार्च तक सर्वेक्षणों पर रोक
29-Jan-2022 11:29 PM 3332
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता ) पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि चुनाव नतीजों से जुड़े किसी भी तरह के सर्वेक्षणों पर 10 फरवरी सुबह सात बजे से लेकर सात मार्च शाम साढ़े छह बजे तक रोक रहेगी। आयोग ने 'एग्जिट पोल' कराने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके प्रकाशन या इसके प्रचार पर मतदान सम्पन्न होने तक प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रत्यक्ष रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध भी बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^