06-Nov-2023 11:46 PM
7983
भोपाल, 06 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए अब वह हमारी स्व सहायता समूह की बहनों को धमकाने में उतर आयी है।
श्री चौहान ने यह बात यहां भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर मैदान में पार्टी प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता स्व सहायता समूह की बहनों को धमका रहे हैं, बहनों को चूल्हा नहीं जलने, बच्चों को भूखे पेट मारने जैसी धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मध्यप्रदेश में थीं, वे कांग्रेस पार्टी और श्रीमती वाड्रा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि बहनों को धमकी देना क्या कांग्रेस पार्टी की रणनीति है।...////...