प्रियंका का कल इंदौर में रोड शो
07-Nov-2023 11:00 PM 8558
इंदौर, 07 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के सिलसिले में दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमती वाड्रा कल दोपहर 12 बजे इंदौर के सांवेर और डेढ़ बजे देवास के खातेगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे शाम लगभग साढ़े चार बजे इंदौर में रोड शो में हिस्सा लेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^