बिलासपुर में कल से बढ़ेगी ठंड
22-Nov-2021 01:01 PM 5976
बिलासपुर। न्यायधानी में 23 नवंबर से ठंड बढ़ेगी। फिलहाल आज सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ है। जिसके कारण बारिश की आशंका है। हालांकी मौसम विभाग का कहना है कि सिर्फ बादल छाए रहेंगे बारिश होने की उम्मीद कम है। बिलासपुर में विगत तीन दिनों से मौसम इसी तरह बना हुआ है। बदली के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि् का ट्रेंड बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकी बिलासपुर में इसकी संभावना कम है। रविवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.5 रिकार्ड किया गया है। इसी तरह पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 27.3 तथा न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बिमारियां भी घेर रही है। सर्दी, खांसी, उल्टी दस्त जैसी शिकायतें आ रही है। अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण सेहत पर इसका विपरित असर पड़ रहा है। इधर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जल्द परिस्थितियां बदलने लगेंगी। मौसम को लेकर किसान सबसे ज्यादा चिंतित है। खासकर वे किसान जिन्होंने अब तक धान की कटाई नहीं की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में कल दिनांक 22 नवंबर को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है फिर भी सरगुजा संभाग के जिलों में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है। 23 नवम्बर से प्रदेश के न्युनतम तापमान में गिरावट होने की सम्भावना है। cold..///..cold-will-increase-in-bilaspur-from-tomorrow-329716
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^