22-Nov-2021 12:54 PM
4606
बिलासपुर। भारतीय नगर में महिला की लाश उसके घर में मिली है। शव के पास ही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने बीमारी और दर्द से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारतीय नगर में रहने वाली मीना खांडेकर(44) गृहणी हैं। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। परिवार में शादी कार्यक्रम होने के कारण बीते दिनों वह अपने पति और बच्चों के साथ मल्हार क्षेत्र के बकरकुदा गांव गई थी। वहां पर उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके कारण वह पति और बच्चों को छोड़कर दो दिन पहले अपने घर आ गई थीं। रविवार को उनका परिवार अपने घर लौटा।
इस दौरान महिला की लाश जमीन पर पड़ी थी। उनके पति गणेश खांडेकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव के पास ही एक सुसाइड नोट रखा था। इसमें उन्होंने बीमारी के कारण परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। वहीं, अपने बच्चों को झगड़ा करने से मना किया है। साथ ही अपने रिश्तेदारों से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शादी में परिवार को छोड़कर आ गई थी महिला
महिला शादी कार्यक्रम के दौरान ही बीमार हो गई थी। इस पर वह पति और बच्चों को शादी कार्यक्रम निपटाकर आने की बात कहकर अपने घर लौट आई थी। यहां उनकी तकलीफ कम नहीं हुई। इस कारण उन्हांेने जहर सेवन कर लिया। पुलिस ने स्वजन का बयान दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
suicide
poison..///..troubled-by-illness-and-pain-woman-commits-suicide-by-consuming-poison-329714