डा शिव प्रसाद के निधन से अखिलेश दुखी
26-Jan-2024 07:18 PM 3428
लखनऊ 26 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक डा शिव प्रताप यादव के निधन पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। बलरामपुर जिले के गैसड़ी विधानसभा से विधायक डॉ शिव प्रताप का 73 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष ने डा यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^