सपा विधायक के निधन पर योगी ने जताया शोक
26-Jan-2024 10:42 PM 3790
लखनऊ, 26 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गैसड़ी विधानसभा से सपा के विधायक शिव प्रताप यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा, “ उत्तर प्रदेश के गैंसड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^