दारा सिंह को मिला विधान परिषद के लिये भाजपा का टिकट
16-Jan-2024 06:41 PM 7852
लखनऊ 16 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यह घोषणा नई दिल्ली में की। श्री चौहान के बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करने की संभावना है। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^