कौशांबी में रामचरण पादुका का भव्य स्वागत
16-Jan-2024 06:19 PM 5701
कौशांबी 16 जनवरी (संवाददाता) श्रीराम चरणपादुका यात्रा मंगलवार को चित्रकूट से चलकर राम वन गमन मार्ग होते हुये कौशाम्बी में मंगलवार को प्रवेश कर गयी जहां श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीराम चरणपादुका यात्रा का यमुना पुल, हिनौता, कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा तथा सकाड़ा चौराहा चिन्हित स्थलों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पूरा मुफ्ती से आगे श्री राम चरण पादुका रथ यात्रा प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया जो 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^