दक्षिण अंडमान में मगरमच्छ देखे जाने के बाद हाई अलर्ट
21-Jun-2022 10:13 PM 1679
पोर्ट ब्लेयर 21 जून (AGENCY) दक्षिण अंडमान में पिछले दो दिनों में जिले के दो गांव में कई मगरमच्छ दिखाई देने के बाद अंडमान निकोकार वन विभाग ने मंगलवार को हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों और ग्रामवासियों के अनुसार धनीखरी और मंगलुटान गांव में मगरमच्छों दिखाई देने के बाद वहां ग्रामवासियों में हडकंप मच गया है। गत रविवार को जहां धनीखरी गांव में एक विशाल मगरमच्छ देखा गया था, वहीं सोमवार को मंगलुटन गांव में एक और मगरमच्छ देखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को मंगलुटन स्कूल के पास एक नाले पर करीब 1.5 मीटर लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने घबराकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक वन अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि कथित तौर पर मगरमच्छ को एक-दो बार देखा गया, लेकिन वह जाल में नहीं फंस सका। मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंगलुटन वन विभाग की टीम को सतर्क किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^