दक्षिण कोरिया में सड़क दुर्घटना में 17 घायल
29-Mar-2024 03:32 PM 6472
सोल, 29 मार्च (संवाददाता) दक्षिण कोरिया में शुक्रवार सुबह दो वाहनों के आपस में टकराने के बाद कई वाहनों के चपेट में आने से करीब सत्रह लोग घायल हो गए। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि पूर्वोत्तर सोल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 09:21 बजे एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक पीछे से अन्य ट्रक से टकरा गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सहित 13 वाहन ढेर हो गए। इसमें 17 लोग घायल हो गये। घायलों में से पांच को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^