मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगल की आग
28-Mar-2024 06:58 PM 3296
मेक्सिको सिटी, 28 मार्च (संवाददाता) मेक्सिको में 19 प्रांतों के 120 जंगलों में आग के मामले दर्ज किए गए हैं। जंगलों में फैली आग से 7,137 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। मैक्सिको सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय वानिकी आयोग (कोनाफोर) की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 19 राज्यों के 120 जंगलों में आग लगी हुई है। जिसमें हिडाल्गो प्रांत आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 1,874 हेक्टेयर क्षेत्र आग की भेंट चढ़ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^