दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के झटके
05-May-2022 07:21 PM 1475
मनीला, 05 मई (वार्ता /शिन्हुआ) दक्षिणी फिलीपींस के दावो ओरिएंटल प्रांत में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। दोपहर में महसूस किए भूकंप की तीव्रता प्रारंभिक तौर पर रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गयी। फिलीपींस के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र दावो ओरिएंटल प्रांत के तारागोना शहर से लगभग 129 किलोमीॉर दक्षिण-पूर्व में धरती की सतह से 17 किमी की गहराई में था। इस इलाके में आज दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पहसे 5.7 की तीव्रता वाले झटके इसी शहर में महसूस किये गये थे। संस्थान ने कहा कि पहले भूकंप का केंद्र तारागोना से लगभग 136 किमी दक्षिण-पूर्व में धरती की सतह से 96 किमी की गहराई में था। दोनों बार भूकंप के झटके मिंडानाओ द्वीप पर आसपास के प्रांतों में भी महसूस किए गए। संस्थान ने कहा कि भूकंप के अभी और झटके पड़ सकते हैं , लेकिन इससे कोई क्षति नहीं होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^