05-May-2022 08:35 PM
5809
ब्रासीलिया, 05 मई (AGENCY) ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला इनासिओ दा सिल्वा ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के लिए यूकेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की तथा उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन दोनो बराबर के जिम्मेदार हैं।
दा सिल्वा ने टाइम मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “ मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को टीवी पर बोलते हुए तथा यूरोपीय सांसद में उनके समर्थन में तालिया बजते हुए देखा।
उन्होंने कहा, “ यह आदमी युद्ध के लिए पुतिन के बराबर ही जिम्मेदार है, क्योंकि युद्ध के लिए केवल एक ही व्यक्ति दोषी नहीं है।”
श्री लूला इस सप्ताह टाइम के कवर पेज पर हैं, वह अक्टूबर में हुए चुनाव में अग्रिम पंक्ति में रहे थे। उन्होंने कहा कि पुतिन को यूक्रेन पर हमला नहीं करना चाहिए था। उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका, नाटो तथा यूरोपीय संघ को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा, “ यूक्रेन में सैन्या कार्रवाई के पीछे क्या कारण हैं? नाटो?
अमेरिका और यूरोप सिर्फ यह कह देते कि यूक्रेन नाटो के साथ नहीं जूड़ रहा तो यह मसला ही हल हो जाता। ”
श्री लूला ने कहा, “ एक अन्य मामला है यूक्रेन का यूरोपीय संघ में शामिल होना। यूरोपीय संघ को कहना चाहिए, अभी यूक्रेन यूरोपीय संघ में शामिल नहीं हो रहा। हमें इसका इंतजार करना होगा। इन्होंने विवाद को बढ़ने नहीं देना चाहिए था।...////...