दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया डॉ. यादव ने
24-Sep-2024 11:29 PM 2729
भोपाल, 24 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाई-वे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त करने के साथ सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^