मध्यप्रदेश में भाजपा के अब तक 85 लाख सदस्य बने - विष्णुदत्त
24-Sep-2024 11:32 PM 5133
भोपाल, 24 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत अब तक 85 लाख सदस्य बन गए और सदस्य बनाने का क्रम जारी है। श्री शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा कि बुधवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी के संगठन पर्व का पहला चरण पूर्ण हो रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी इस दिन मध्यप्रदेश में “अधिकतम सदस्यता दिवस” के तहत कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वे स्वयं (डॉ शर्मा), प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^