द्रमुक हमेशा ही किसान हितैषी सरकार रही है: स्टालिन
11-Jun-2025 10:34 PM 4387
इरोड, 11 जून (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों से अगले साल भी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को सत्ता पर काबिज कराने का आहवान करते हुए कहा है कि द्रमुक हमेशा की किसान हितैशी सरकार रही है। श्री स्टालिन ने पेरुंदुरई में कृषि एक्सपो और सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि द्रमुक का द्रविड़ मॉडल अगले साल फिर से सरकार बनाएगा और किसानों के लिए और अधिक योजनाएं शुरू करेगा। उन्होंने अपनी सरकार की विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि द्रमुक हमेशा से ही कृषि-हितैषी सरकार रही है। श्री स्टालिन ने पिछली अन्नाद्रमुक सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उसपर हर संभव तरीके से किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक शासन फसलों के बीच उगने वाली खरपतवार की तरह है जो हमेशा ही विघटनकारी और हानिकारक रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^